बिग ब्रेकिंग : सुमित हृदयेश घर में नजरबंद, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का कर रहे थे विरोध

0

हल्द्वानी। शहर में नगर निगम और प्रशासन की टीम कई दिनों से अतिक्रमण पर कार्यवाई कर रहा है, इस कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए सुमित हृदयेश विरोध में उतर गये हैं।आज समर्थकों सहित विरोध दर्ज करने जा रहे हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश को प्रशासन और पुलिस ने उनको घर में नजरबंद कर दिया है और उनके घर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह, सीओ भूपेंद्र धौनी समेत कई थाने और चौकियों की प्रभारी कांग्रेस विधायक के घर पर मौजूद हैं।


ADVERTISEMENTS

वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुमित ह्रदयेश के समर्थन में उनके आवास पर जमे हुए हैं, कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जिनकी हल्द्वानी से हार हुई है, उन्हीं के इशारे पर नगर निगम प्रशासन गरीब लोगों पर अतिक्रमण की कार्रवाई कर रहा है और उनके दुकानों को उजाड़ रहा है।

सुमित का कहना है कि नगर निगम और प्रशासन पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपना रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह नगर निगम और प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करते हैं उन्होंने कहा की कई सारे ऐसे लोग हैं, जिनके घर या प्रतिष्ठान खुद अतिक्रमण की जद पर हैं पहले उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, इसके बाद ही बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई हो।

फिलहाल कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश अपने घर में समर्थकों के साथ मौजूद हैं और खुद को पुलिस से गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं, वह बाजार क्षेत्र में जाने को बोल रहे है लेकिन पुलिस और प्रशासन भी उनको घर से बाहर नहीं जाने दे रहा है।

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, यहां से करें टिकट बुक

हल्द्वानी : पीसीएस की परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

हल्द्वानी : कारोबारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट का प्रयास

ADVERTISEMENTS