HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने की बजट की तारीफ

लालकुआं : भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने की बजट की तारीफ

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। भाजपा नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने धामी सरकार के लेखानुदान बजट की तारीफ करते हुए कहा कि धामी सरकार ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है एंव हर वर्ग को लाभ प्रदान करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां बजट प्रदेश के विकास के लिए अग्रसर होगा।

यहां अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी का युवा नेतृत्व प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगा उनके कार्यकाल में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने धामी सरकार के लेखानुदान बजट कि तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य को बेहतर बनाने सहित सभी क्षेत्रों को फोकस किया है तथा बजट में सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का काम किया है साथ ही जल जीवन मिशन, माध्यम भोजन, स्वच्छता, पेशन पर बजट जारी किया है जो यहां दर्शाता है कि प्रदेश सही हाथों में है उन्होंने कहा कि वृद्धा पेशन को बढ़ाया जाना बहुत सराहनीय कार्य है।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने पूर्व में प्रदेश में कई योजनाएं चलाई है जिसपर तेजी से काम चल रहा है और इसका लाभ सीधे आम आदमी को भी मिल रहा है उन्होंने कहा कि पुष्कर धामी का युवा नेतृत्व प्रदेश को और आगे तक ले जाएगा।

नैनीताल जिले के 11 डिग्री कॉलेजों के 15899 विद्यार्थियों को मिलेगा टेबलेट, छात्रों को करना होगा ये काम

हल्द्वानी ब्रेकिंग : आज फिर एक और महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, क्षेत्र में दहशत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments