HomeBreaking Newsहल्द्वानी : आज फिर एक और महिला को गुलदार ने बनाया अपना...

हल्द्वानी : आज फिर एक और महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, क्षेत्र में दहशत

हल्द्वानी। यहां फतेहपुर रेंज में गुलदार का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन गुलदार किसी न किसी को अपना निवाला बना रहा है। आज फिर जंगल में घास काटने गई एक महिला को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया। पिछले तीन दिनों में यह दूसरी घटना है। गुलदार के आतंक से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार सुबह दमुवाढूंगा की कुमाऊं कॉलोनी निवासी आनंद राम की पत्नी इंदिरा देवी रोजाना की तरह आज भी मवेशियों के लिए जंगल में चारा लेने गई थी कि घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग और पुलिस टीम रवाना हो गई है।

आपको बता दें कि, बीते मंगलवार को ही फतेहपुर रेंज के भदयूनी गांव निवासी 60 वर्षीय धनुली देवी पत्नी स्व प्रेम बल्लभ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थी। जहां जंगल में महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया था। जिसमें बुज़ुर्ग महिला की मौत हो गई थी।

इधर घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन माह के भीतर गुलदार यहां आधा दर्जन लोगों को अपना निवाला बना चुका है जिसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Almora दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी अनियंत्रित कार पति—पत्नी सहित 03 की मौत, 04 गम्भीर

देहरादून की सड़कों पर नीली कार में दिखे महानायक अमिताभ बच्चन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments