नैनीताल जिले के 11 डिग्री कॉलेजों के 15899 विद्यार्थियों को मिलेगा टेबलेट, छात्रों को करना होगा ये काम

0
सांकेतिक फोटो

हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री टेबलेट वितरण योजना के अन्तर्गत जिले के राजकीय डिग्री कालेजों के विद्यार्थियों को टेबलेट उपलब्ध कराये जाने के कार्यान्वयन हेतु शिविर कार्यालय में एक अहम बैठक ली।


ADVERTISEMENTS

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री टेबलेट वितरण योजना के तहत जिले के कुल 11 डिग्री कॉलेजों के 15899 विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया टेबलेट क्रय करने के लिए सरकार से महाविद्यालयों के प्राचार्यों को 19 करोड़ 7 लाख 88 हजार की धनराशि प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा प्रति विद्यार्थी को 12 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाएगा।

लाभार्थी छात्रों को करना होगा ये काम
डा. तिवारी ने कहा जो भी लाभार्थी छात्र हैं उन्हें नोटरी से शपथ पत्र 10 रूपये स्टाम्प पेपर पर लेना होगा तत्पश्चात धनराशि निर्गत होने के एक सप्ताह के अन्दर टेबलेट क्रय करने के पश्चात बिल वाउचर अनिवार्य रूप से सम्बन्धित को उपलब्ध कराने होंगे। शपथ पत्र में अभिभावक/पिता के हस्ताक्षर व आधार संख्या भी अंकित होनी चाहिए। इसके अलावा 4 जनवरी 2022 के उपरान्त प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को भी धनराशि प्राप्त होने पर लाभान्वित किया जायेगा।

डा. तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री टेबलेट योजना के माध्यम से सभी छात्र जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टेबलेट क्रय करने में सक्षम नहीं थे वे इस योजना के माध्यम से टेबलेट प्राप्त कर सकेंगे और अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। उन्होंने कहा टेबलेट क्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अभिभावक व विद्यार्थी के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा नियमानुसार वसूली के साथ ही अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। News WhatsApp Group Join Click Now

बैठक में प्राचार्य डा. एमसी पाण्डे रामनगर, डा. शशि पुरोहित महिला डिग्री कालेज, डा. कमल जोशी बेतालघाट, डा. एनएस बनकोटी एमबीपीजी, डा. अजरा परवीन दोषापानी, डा. सुशीला सूद मालधन चैड, डा. संजय कुमार हल्द्वानी, डा. जीएस यादव पतलोट, डा. हेम पाण्डे हल्दूचैड, डा. बीआर पंत एमबीपीजी, डा. कमरूद्दीन एमबीपीजी एवं डा. नवीन भगत कोटाबाग के प्राचार्य उपस्थित थे।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : आज फिर एक और महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, क्षेत्र में दहशत

Almora दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी अनियंत्रित कार पति—पत्नी सहित 03 की मौत, 04 गम्भीर

देहरादून की सड़कों पर नीली कार में दिखे महानायक अमिताभ बच्चन

ADVERTISEMENTS