क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)हल्द्वानी। यहां गौला पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है, तो वहीं मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस जांच में जुट गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह लगभग 7 बजे थाना बनभूलपुरा पुलिस को सूचना मिली कि गौला पुल के नीचे एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर अपने अधीनस्थों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष बनभूलपुरा ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक युवक मूल रूप से रामनगर की जाटव बस्ती का रहने वाले हैं, युवक की पहचान 23 वर्षीय लखन पुत्र संजय के रूप में हुई हैं। वहीं मृतक की मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है तथा मृतक की मृत्यु प्रथम दृष्टि से आत्महत्या बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
लालकुआं : मकान की शटरिंग उतार रहे मजदूर की सीढ़ी से गिरकर मौत, परिजनों में कोहराम

