HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली 18 महिलाएं डीएम वंदना के हाथों...

Almora News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली 18 महिलाएं डीएम वंदना के हाथों सम्मानित

ADVERTISEMENTS

— महिला दिवस पर नवीन कलेक्ट्रेट भवन में कार्यक्रम
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज कलेक्ट्रेट प्रांगण समेत जनपदभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सम्मानित किया। कुल 18 महिलाओं को डीएम ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

जिलाधिकारी वन्दना की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट प्रांगण में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने महिला सम्मान एवं महिला मुद्दों पर संगोष्ठी आयोजित की। जिसमें डीएम वंदना ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 18 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में मंगलदीप विद्या मन्दिर की संस्थापिका मनोरमा जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी दिव्या पाण्डे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. उषा रावत, विधि सह परिविक्षा अधिकारी अभिलाषा तिवारी, ऐपण कलाकृति समूह किशोरी बाल गृह बख, जय भारत स्वयं सहायता समूह वन्दना आर्या, कक्षा 10 में टॉपर जया बिनोली एवं कक्षा 10 में टॉपर दिव्या धामी सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, महिला कल्याण अधिकारी आफरीन जहॉ, डा. प्रियंका सागर, श्वेता उपाध्याय, मंजू उपाध्याय, डा. विद्या कर्नाटक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर ऐपण कलाकृति समूह किशोरी बाल गृह बख की बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments