HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर : हत्या के मामले में 12 वर्षों से फरार चल रहे...

रुद्रपुर : हत्या के मामले में 12 वर्षों से फरार चल रहे जरनैल को पंजाब से किया गिरफ्तार

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, नानकमत्ता पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे 10,000 के इनामी अभियुक्त को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

खबर विस्तार से…
पुलिस ने बताया, वर्ष 1995 में आपसी विवाद के चलते जरनैल सिंह पुत्र बजारा सिंह निवासी बिचई थाना नानकमत्ता आदि ने मक्खन सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी बिचई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस सम्बन्ध में थाना नानकमत्ता में मुकदमा एफआईआर नंबर 310 / 1995 धारा 302 / 34 भादवि पंजीकृत कर जरनैल सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार कर जिला कारागार हल्द्वानी भेजा गया था।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जरनैल सिंह उपरोक्त आदि को सिद्धदोष किया गया था। जिसकी अपील जरनैल सिंह आदि द्वारा उच्च न्यायालय नैनीताल में कर जमानत प्राप्त की गयी थी। जिस अपील को न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया था। उक्त सूचना प्राप्त होते ही जरनैल सिंह उपरोक्त अपने पूरे परिवार के साथ नानकमत्ता से पलायन कर फरार हो गया था।

जरनैल सिंह उपरोक्त करीब 12 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जरनैल सिंह उपरोक्त के गिरफ्तारी वारण्ट जारी किए गये थे व पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा जरनैल सिंह उपरोक्त को 10000/-रूपये का ईनामी घोषित कर ठोस कार्यवाही के आदेश दिये गये।

‘पीली साड़ी वाली’ पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी का नया अवतार, इस बार के लुक को देख कायल हुए लोग, यहां लगी ड्यूटी

पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी, खटीमा के निर्देशन में टीम का गठन कर थाना नानकमत्ता प्रभारी के.सी. आर्या को निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष नानकमत्ता द्वारा मुखबिर मामूर कर सुरागरसी- पतारसी कर जानकारी प्राप्त की गयी कि जरनैल सिंह उपरोक्त अपने परिवार के साथ आभोर फाजिल्का पंजाब में निवास कर रहा है। जिस सूचना पर उच्चाधिकारीगण के आदेश पर उ.नि. जावेद मलिक, का. आसिफ हुसैन व कानि. नवनीत कुमार को उक्त ईनामी की तलाश व गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया।

Uttarakhand Breaking : युवक भेज रहा अश्लील मैसेज, फोटो वायरल करने की धमकी, मुकदमा दर्ज

उनि. जावेद मलिक, कानि. आसिफ हुसैन व कानि. नवनीत कुमार द्वारा ठोस पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक 22 फरवरी को जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह निवासी बिचई थाना नानकमत्ता उम्र 58 वर्ष को उसके हाल पते ग्राम कडक्का सिंह डांडी थाना सिटी-1 तहसील आभोर जिला फाजिल्का राज्य पंजाब से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारंटी / ईनामी अपराधी जस्तैल सिंह उपरोक्त को माननीय न्यायालय पेश कर जिला कारागार हल्द्वानी भेजा जा रहा है।

भाई—बहन ने बिना Coaching किया UGC NET Qualify, पढ़िये प्रेरणादायी ख़बर

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments