सैंपलिंग की आड़ में व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा व्यापार मंडल : सुशील साह

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने भारतीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी है। व्यापार…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने भारतीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी है।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने यहां जारी बयान में कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम द्वारा जो नियम बनाए गए हैं अल्मोड़ा व्यापार मंडल उसका घोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि नियमों की आड़ में व्यापारियों का शोषण करने की सोच का व्यापार मंडल कड़ी आलोचना करता है। चेतावनी दी कि अगर व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया तो व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

उन्होंने कहा कि रोज नए—नए नियम लागू कर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। इस शोषण की नीतियों से व्यापारियों में बहुत रोष है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के व्यापारियों की खराब आर्थिक स्थिति के बारे में किसी ने नहीं सोचा है। यही कारण है कि अब अपने हित के लिए और गलत नीतियों का विरोध व्यापार मंडल करेगा। सुशील साह ने कहा कि यदि अब सैंपलिंग की आड़ में व्यापारियों का शोषण हुआ तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *