अल्मोड़ा में बीते 24 घंटों में 90 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नए संक्रमितों की संख्या में कुछ कमी है, लेकिन चिंता अभी खत्म नही हुई है। यहां अब तक 130 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक यहां कोरोना के कुल केस 11 हजार 117 हो चुके हैं। वहीं डिस्चार्ज व माइग्रेट हुए लोगों की संख्या 10 हजार 247 है। वर्तमान में यहां एक्टिव केस 740 हैं। आज मिली रिपोर्ट के मुताबिक ब्लाॅक ताकुला से 16, लमगड़ा 15, ताड़ीखेत 3, हवालबाग 11, द्वाराहाट 9, चौखुटिया 2, केस का अलावा 34 पाॅजिटिव केस अल्मोड़ा लोकल एवं आस—पास के स्थानों से हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।