सीएनई रिपोर्टर
आज उत्तराखंड के लिए निश्चित रूप से गौरवान्वित होने का दिन है, क्योंकि आज कश्मीर के पुलवामा में अपना बलिदान देने वाले मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका ढौंडियाल भारतीय सेना की अधिकारी बन गई हैं। उन्हें लेफ्टिनेंट बनाया गया है।
Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ेंआज शनिवार 29 मई को आधिकारिक रूप से सेना की वर्दी पहनकर सेना में निकिता शामिल हो गई हैं। ज्ञात रहे कि गत 18 फरवरी 2019 को एक सैन्य अभियान में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका ढौंडियाल ने सेना में अपने पति की तर्ज पर शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी।
उस दौरान नीतिका, नोएडा में एक software company में काम करती थी। जिसे छोड़कर नितिका ने दिसंबर 2019 में Allahabad में वुमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा दी थी। जिसे वो पिछले साल पास कर चुकी थी। फिर Screening Test, Psychological Test, Ground Test, Interview, Medical Test पास में पास होने के बाद, मार्च 2020 में मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से नितिका को कॉल लेटर आ गया था।
वही आज ota में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में निकिता के कंधों पर सितारे लगा दिए गए हैं। वहीं प्रदेश के सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी निकिता के अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पुलवामा हमले के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले, शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर विभूति शंकर ढोंढ़ीयाल की पत्नी नीतिका का सेना में भर्ती होना न केवल उनके वीर पति को सच्ची श्रद्धांजलि है, अपितु उत्तराखण्ड के लिए भी गौरव का क्षण है।
विधायक चंदन राम दास कोरोना संक्रमित, बागेश्वर अस्पताल से देहरादून हुए रेफर
Uttarakhand Breaking : यहां बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के टीम सहित पहुंचने का हो रहा विरोध
Uttarakhand : दोस्त से हुई अनबन तो फांसी के फंदे पर झूल गई नर्स, मौत










