देहरादून। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी लाश घर के कमरे में पंखे से झूलती पाई गई है।
ADVERTISEMENTS
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि आर्यनगर में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। डालनवाला कोतवाली निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि इलाके एक प्राईवेट अस्पताल में नर्स का काम करने वाली दीक्षा भंडारी 24 साल पुत्री साहब सिंह निवासी ग्राम छूटा थाना चंबा टिहरी कई महीनों से अपने एक दोस्त लैब टेक्निशियन जयपाल पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी पदमपुर सुखरो, कोटद्वार के साथ उसी के किराये के आवास पर रह रही थी।
गत 27 मई को उसका जयपाल से किसी बात पर बहुत झगड़ा हुआ और जयपाल ड्यूटी पर चला गया। इसी बीच कई बार फोन करने पर भी जब दीक्षा ने नही उठाया तो जयपाल को शक हुआ। जब वह घर पहुंचा तो उसकी दोस्त की लाश पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस ने गत दिवस शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया था। इधर इस मामले की जांच चल रही है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।