शर्मनाक : इन बच्चों को महज दो तरबूज तोड़ने की मिली इतनी बड़ी सजा ! डंडों से पीटा, टी शर्ट पर काले रंग से ‘चोर’ लिखा, फिर गांव में घुमाया, पढ़िये पूरी ख़बर….

0

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

इन मासूम बच्चों का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने अपना पेट भरने के लिए खेत में लगे दो तरबूज तोड़ दिये। बस इतनी सी बात पर खेत मालिक इतना खफा हुआ कि उसने इन दो बच्चों के साथ गाली—गलौज करने के बाद उनकी डंडे से पिटाई की। साथ ही इनके सर पर तरबूज रखने के बाद उनकी टी शर्ट पर ‘चोर’ लिख पूरे गांव में घुमाया।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें

यह मामला यूपी के कन्नौज जिले के इंदरगढ़ का है। हुआ यूं कि खनियापुर गांव के दो बच्चे शरारत करते हुए खेत में चले गये। वहां से उन्होंने दो तरबूज तोड़ लिये। बच्चों को भूख लगी थी और उन्होंने सोचा कि चलो एक—एक तरबूज खा लेते हैं।

तभी वहां खेत मालिक आ गया। तब यह दोनों बच्चे तरबूज वहीं फेंक डरकर भागे, लेकिन उसने दोनों को दबोच लिया। आरोप है कि इस व्यक्ति ने बच्चों को अभद्र गालियां दी और डंडे से भी पीटा।

इसके बाद भी इस ​निष्ठुर इंसान का दिल नही पसीजा और उसने दोनों बच्चों की टी शर्ट पर काले रंग से चोर लिख दिया। फिर उनके सर पर तरबूज रख इधर—उधर घुमाया।

इधर बच्चों के परिजनों की ओर से इस मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और शीघ्र ही यथोचित कार्रवाई की जायेगी।

उत्तराखंड, बड़ी राहत : लगातार कम हो रही नए कोरोना संक्रमितों की संख्या, रिजल्ट बेहतर रहे तो जल्द से शुरू हो सकती है अनलॉकिंग की प्रक्रिया

अल्मोड़ा : रविवार को तय थी शादी, लड़की ​निकली नाबालिग, पुलिस ने रूकवा दी शादी, पिता ने भी स्वीकारी गलती, अब बिटिया के बालिग होने का करेंगे इंतजार

उत्तराखंड : लॉकडाउन में मिली फुर्सत तो घर में बनाने लगा अवैध हथियार, एसओजी के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश व गैंगस्टर बंटी, पढ़िये पूरी ख़बर…

शर्मनाक : इन बच्चों को महज दो तरबूज तोड़ने की मिली इतनी बड़ी सजा ! डंडों से पीटा, टी शर्ट पर काले रंग से ‘चोर’ लिखा, फिर गांव में घुमाया, पढ़िये पूरी ख़बर….

Uttarakhand : किसी दुश्मन को भी न हो Black fungus, मरीजों को उपचार में खर्च करनी पड़ रही भारी धनराशि, गरीबों की पहुंच से बाहर हैं महंगे Injection, आयुष्मान में भी कवर नही

पूरे देश की टिकी है Delhi पर निगाहें, कभी भी शुरू हो सकती है Unlocking की प्रकिया, अन्य प्रदेशों के सीएम भी ले सकते हैं बड़ा फैसला….

विधायक चंदन राम दास कोरोना संक्रमित, बागेश्वर अस्पताल से देहरादून हुए रेफर

Uttarakhand Breaking : यहां बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के टीम सहित पहुंचने का हो रहा विरोध

Almora : हाथों में थालियां और कटोरे लेकर भीख मांगने बैठे व्यापारी, कोरोना कर्फ्यू के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नही, यह हैं प्रमुख मांगें…

गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड : पुलवामा के शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता बनी सेना में लेफ्टिनेंट, सीएम तीरथ ने किया सैल्यूट

Uttarakhand : दोस्त से हुई अनबन तो फांसी के फंदे पर झूल गई नर्स, मौत

ADVERTISEMENTS