HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : धूमधाम से मनाई गई पं. सुमित्रानंदन पंत की 123 वीं...

अल्मोड़ा : धूमधाम से मनाई गई पं. सुमित्रानंदन पंत की 123 वीं जयंती

📌 अल्मोड़ा में सुमित्रानंदन पीठ की स्थापना का प्रस्ताव पारित

अल्मोड़ा। पंडित सुमित्रानंदन पंत की 123 वीं जयंती पर नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा द्वारा सुमित्रानंदन पंत पार्क में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर कविराज पंत को याद किया गया। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. निर्मल जोशी ने पंत की कल्पना शक्ति पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पंत की कविताओं में पहाड़ की प्रकृति के विभिन्न रंग झलकते हैं। उनका पहाड़ प्रेम उनकी कविताओं से स्पष्ट नजर आता है।

श्री जोशी ने कहा कि पंत का छायावाद एवं प्रगतिवाद आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करते रहेगा। सुमित्रानंदन पंत ने इस पहाड़ की कंदराओं से निकलकर इलाहाबाद जैसी जगह पर जाकर अपना काव्य सृजन करते हुए हिंदी साहित्य के प्रेमीजनों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। वे जहां एक ओर प्रगतिवाद कवि थे, वहीं दूसरी ओर अपनी कविताओं एवं काव्य में छायावाद का प्रभाव भी दिखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि उनकी कविताऐं। हमें प्रेरणा देती हैं तथा प्रकृति के सुरम्य दर्शन भी कराती हैं।

इस अवसर पर डॉ० रमेश पांडे ‘राजन’, प्रो० केसी जोशी, नवीन विष्ट तथा डॉ० निर्मल पंत द्वारा काव्य पाठ कर पं० सुमित्रानंदन पंत को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पालिका की ओर से इन वरिष्ठ कवियों का माल्यापर्ण कर इन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक मनोज तिवारी ने पंत के साहित्यक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा पं० सुमित्रानंदन पंत के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उपस्थित आनन्द सिंह बगडवाल, प्रताप सिंह सत्याल, डॉ० जेसी दुर्गापाल द्वारा पं. सुमित्रानंदन पंत द्वारा रचित कविताओं का पाठ कर उन्हें याद किया गया। इसी अवसर पर कवि शेर सिंह अनपढ़ की जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें भी याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पान्जलि अर्पित की गई।

सभा में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में सुमित्रानंदन पीठ की स्थापना की जाए। जिससे शोधार्थी भविष्य में साहित्य सृजन की आरे बढ़ सकें। साथ ही शेरदा अनपढ़ की स्मृति में स्मारक बनाया जाय। कार्यक्रम का संचालन नवीन बिष्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पालिका सभासद हेमचन्द्र तिवारी, मनोज जोशी, राजेन्द्र तिवारी, दीपा साह, पूर्व सभासद अशोक पाण्डे, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा, महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, कांग्रेस कमेटी के पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, अल्मोड़ा अर्बन बैंक के पूर्व चेयरमैन आनंद सिंह बगडवाल, पूर्व पालिका सभासद प्रताप सिंह सत्याल, डे केयर सैन्टर के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, गवमैन्ट पैंशनर्स ऐशोसियेशन के महासचिव चंद्रमणि भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, एलके पंत, नारायण सिंह थापा, एसडी भट्ट, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, रेखा आर्या, बीना नयाल, एनडी पाण्डे, चन्द्रशेखर बनकोटी, सुनयना मेहरा, मनोज कर्नाटक, रूप सिंह बिष्ट, कमल कुमार पाठक, मुकेश भंडारी, लक्ष्मण सिंह भंडारी सहित पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments