HomeUttarakhandNainitalटैक्सी चालक की ईमानदारी, वाहन में छूटा पर्स पुलिस के किया सुर्पुद

टैक्सी चालक की ईमानदारी, वाहन में छूटा पर्स पुलिस के किया सुर्पुद

📌 खैरना पुलिस ने सौंपा पर्स, गदगद हुआ व्यक्ति

👉 टैक्सी चालक और पुलिस का जताया आभार

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। हल्द्वानी से भीमताल के टैक्सी में बैठे एक व्यक्ति का पर्स टैक्सी में छूट गया। जिसमें धनराशि के आलावा तमाम जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। टैक्सी चालक द्वारा दिखाई गई ईमानदारी की बदौलत उक्त व्यक्ति का पर्स उन्हें सुरक्षित वापिस मिल ​गया है। बकायदा खैरना चौकी इंजार्ज ने यह पर्स उन्हें सौंपा।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उल्लेखनीय है कि एक टैक्सी चालक द्वारा खैरना चौकी प्रभारी एसआई दिलीप कुमार को एक मिला हुआ पर्स सौंपा। उसने बताया कि गत 15 मई, 2023 को उनकी गाड़ी में अज्ञात व्यक्ति का खोया हुआ पर्स मिला था।

पुलिस ने जब जांच की तो उसमें 05 एटीएम कार्ड, 03 आधार कार्ड, 03 पैन कार्ड, 01 गाड़ी की आरसी, 01 ड्राइविंग लाइसेंस, 01 हेल्थ कार्ड, 01 वोटर आईडी, 01 चेक व अन्य जरूरी दस्तावेज आदि मिले।

हालांकि पर्स मालिक का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। जिस पर चौकी खैरना पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त पर्स के मालिक शरद गुप्ता निवासी शिवालिक बिहार हल्द्वानी नैनीताल का पता लगाकर सुपुर्द किया गया।

खोया हुआ पर्स मिलने पर शरद गुप्ता द्वारा नैनीताल पुलिस का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस व टैक्सी चालक की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की गई।

पूछने पर शरद ने बताया कि गत 15 मई, 2023 को वह हल्द्वानी से भीमताल के लिए टैक्सी में बैठे थे। इस बीच उनका पर्स खो गया था। जिसमें उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज बैंक संबंधी आदि थे। जिसकी वह तलाश करते-करते अब मिलने की उम्मीद भी खो बैठे थे। जिसकी कोतवाली भवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इस मौके पर एसआई दिलीप कुमार, कांस्टेबल प्रयाग जोशी कांस्टेबल जगदीश धामी आदि मौजूद रहे।

Click To Read – यहां विशाल किंग कोबरा देख उड़ गए लोगों के होश

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments