HomeCrime12 साल के बच्चे का शव पेड़ की जटाओं में लटका मिला,...

12 साल के बच्चे का शव पेड़ की जटाओं में लटका मिला, पास में नींबू, खून मिला, बलि की आशंका

उत्तर प्रदेश। यूपी के बाराबंकी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक 12 साल के बच्चे का शव जंगल में पेड़ पर लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चे का शव पेड़ की जटाओं से लटकता हुआ पाया।

ADVERTISEMENTSAd

शव को देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि उसकी बलि दी गई है। संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, ये वारदात थाना लोनिकटरा के शिवनाम गांव की है। मृतक बच्चा दिव्यांशु दो दिन पहले होली के मौके पर अपने ननिहाल आया था। लाश को देखकर ऐसा लगता है कि किशोर की पहले हत्या की गई और फिर घने जंगल में पेड़ की जटाओं से बांध कर लटका दिया।

वहीं, घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर नहर के पास, नींबू, खून भी बरामद हुआ है जिसे देखकर ये मामला बलि का प्रतीत हो रहा है। पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही है। दूसरी तरफ, परिजनों का आरोप है कि बच्चे की बेरहमी से बलि के लिए हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलने पर एएसपी मनोज पांडेय मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि कोठी का रहने वाला दिव्यांशु अपने नाना-नानी के पास कुछ दिन से रह रहा था। वह मंगलवार शाम को गायब हो गया था। बुधवार सुबह उसका शव जंगल में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता हुआ मिला है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments