अल्मोड़ा में कोरोना के आज पहले के मुकाबले काफी कम केस आये हैं, लेकिन दु:खद बात यह है कि बीते 24 घंटे में 6 संक्रमितों की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार यहां केवल 12 पॉजिटिव केस आज आये हैं। अब तक यहां कुल केस 5878 हो चुके हैं। 4686 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 1141 है। अब तक 51 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। जो लोग आज संक्रमित मिले हैं। उनमें विकासखण्ड ताड़ीखेत से 04, भैसियाछाना 02, भिकियासैंण 01, लमगड़ा 01, हवालबाग 03 तथा चौखुटिया से 01 शामिल है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।