HomeBreaking News63 ग्राम स्मैक के साथ 02 महिलाओं समेत 03 गिरफ्तार, कीमत 06.30...

63 ग्राम स्मैक के साथ 02 महिलाओं समेत 03 गिरफ्तार, कीमत 06.30 लाख

किच्छा/यूएस नगर। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में अब महिलाएं भी पीछे नहीं रह गई हैं। किच्छा में पुलिस टीम ने 6.30 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्करों की गिरफ्तारी की है। इनमें से 02 महिलाएं हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आज रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्र मनोज कुमार कत्याल ने मीडिया को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते दिवस शाम के समय पुलिस टीम टीचर्स कॉलोनी आक्सफोर्ड स्कूल वाली में सत्यापन का काम कर रही थी।

इसी बीच टीम को एक मकान के बाहर लोगों की भीड़ देखी। पुलिस को देखकर वहां जमा लोग इधर-उधर खिसक गए। जिस पर पुलिस को कुछ संदेह हुआ। जिसके बाद शक के आधार पर 02 महिलाओं व एक पुरूष को रोका गया।

तलाशी में उनके पास से कुल 63 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। इनके नाम वेद प्रकाश पुत्र महेन्द्र, किरन पत्नी आंनद उर्फ ननुआ और चन्द्रा पत्नी वेद प्रकाश हैं। यह लोग टीचर्स कालोनी किच्छा के रहने वाले हैं। जिसके बाद तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल बताया कि बरामद स्मैक की कीमत 06 लाख 30 हजार रुपये है।

थोक में लाकर फुटकर में मोहल्ले में बेचते थे स्मैक

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने सब सच उगल दिया। उन्होंने बताया कि आनंद उर्फ ननुआ और कलुआ पुत्र भूपराम (निवासी टीचर्स कालोनी किच्छा) बरेली से थोक में स्मैक खरीद कर लाते थे। जिसके बाद अपने मौहल्ले में नशे के आदी लोगों को फुटकर में बेचते थे।

नैनीताल में नई रोप वे योजना तैयार, शिफ्ट होगा हाईकोर्ट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments