HomeAccidentViral Video : हनुमान बन नाच रहे युवक की स्टेज पर ही...

Viral Video : हनुमान बन नाच रहे युवक की स्टेज पर ही हो गई मौत

ADVERTISEMENTS

Creative News Express (CNE) Desk

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कहते हैं कि मौत के आने की आहट तक सुनाई नहीं पड़ती। इसका न कोई निश्चित दिन होता है ना ही समय। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गणेश उत्सव के दौरान हुआ। जहां दर्शकों की भीड़ के बीच हनुमान के वेष में नाच रहे एक युुवक की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। युवक नाचते-नाचते स्टेज पर गिर गया। जिसका वीडियो इन दिनों खूब वायरल भी हो रहा है।

दरअसल, पहले पहल तो लोगों को यही लगा उक्त कलाकार के स्टेज पर गिरना भी अभिनय का ही एक हिस्सा है। जिस कारण कुछ देर तक लोगों ने उसे उठाया ही नहीं। पर जब तक लोगों ने उसे स्टेज से उठाया तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह है पूरा मामला

यह हादसा शनिवार रात को बंशी गोहरा इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि रवि शर्मा नामक 35 साल का युवग रामलीला और अन्य उत्सवों में पिछले 15 साल से हनुमान का रोल निभाता आ रहा था। क्षेत्र में होने वाली रामलीला या अन्य किसी आयोजन में इस युवक को हमेशा बुलाया जाता था। उसे कोई बीमारी नहीं थी और वह पूरी तरह स्वस्थ था। गत दिनों यह मेनपुरी में हुए गणेश उत्सव के कार्यक्रम में नाच रहा था।

नाचते-नाचते हुई घबराहट, फिर आ गई मौत

इस युवक के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हनुमान जी की वेशभूषा में उक युवक स्टेज पर धीरे-धीरे नाच रहा है। कुछ मिनट सब सही चलता है, तभी अचानक कलाकार को घबराहट होती है। उसके कदम धीरे हो जाते हैं। स्टेज से हटने की कोशिश में वह बेहोश होकर नीचे गिर जाता है। इसके कुछ देर बात स्थानीय लोग उसे हॉस्पिटल ले जाते हैं। बताया जा रहा है अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित करते हुए इसे हॉर्ट अटैक से मौत बताया है।

झांकी के गुरु के रूप में जाने जाते थे मैनपुरी के रवि शर्मा

मृतक रवि शर्मा, मैनपुरी के राजा के बाग में अपने परिजनों के साथ रहते थे। वहीं से उन्होंने झांकी की शुरुआत भी की थी। उनको लोग झांकी गुरु के नाम से भी जानते थे। उनके निधन से हर को स्तब्ध है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड के इस यूनियन बैंक में दो करोड़ से अधिक का गबन, कैशियर फरार

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments