अल्मोड़ा : “शिवजी को ऊंचो कैलाश मेरो मन में बसो”, जन शिक्षण संस्थान में महिला होली

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ासांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा इन दिनों होली के रंगों में सरोबार हुई है। यहां जहां इन दिनों बैठकी होली की महफिलें जम रही हैं,…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा इन दिनों होली के रंगों में सरोबार हुई है। यहां जहां इन दिनों बैठकी होली की महफिलें जम रही हैं, वहीं जगह—जगह महिलाओं की होली की धूम है। गत दिवस यहां जन शिक्षण संस्थान में महिला होली का आयोजन हुआ।

संस्थान के निदेशक गिरीश धवन ने होली गायन को सांस्कृतिक नगरी की विरासत बताते हुए होली गायन से जुड़ी महिलाओं की सराहना की। इस मौके पर रेड क्रास के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने भी महिलाओं का उत्सावर्धन किया। महिलाओं ने सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन, शिवजी को ऊंचो कैलाश मेरो मन में बसो, शिव के हाथ में डमरू विराजे, डम—डम बाजे आदि गीतों का गायन किया। जन शिक्षण संस्थान में हुई महिला होली में मुख्य रूप से किरन बिष्ट, नीता जोशी, रजनी मेर, गीता पांडे, ज्योति रावत, रितु धानिक, हंसी धानिक, कविता आर्या, सुनीता आर्या, गीता जोशी, ज्योति रावत, उमा जोशी, मुन्नी जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *