बागेश्वर: पूरे जोश से मैदान में उतरकर चुनाव जिताएं—डा. जीत राम

✍️ संसदीय क्षेत्रीय समन्वयक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस के संसदीय क्षेत्रीय समन्वयक डा. जीत राम ने कहा कि लोकसभा…

पूरे जोश से मैदान में उतरकर चुनाव जिताएं—डा. जीत राम

✍️ संसदीय क्षेत्रीय समन्वयक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस के संसदीय क्षेत्रीय समन्वयक डा. जीत राम ने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब हैं। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न आदि से लोग त्रस्त हैं। अब जनता की नजर कांग्रेस पर है। ऐसे में लोगों तक पहुंच बनानी है। पार्टी की नीतियां उन्हें बतानी हैं। कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ लोकसभा चुनाव जीताएंगे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में चमोली जिले के थराली के विधायक और समन्वयक ने कहा कि लोकसभा चुनाव नई इबारत लिखेगा। डबल इंजन से लोगों का मोहभंग हो गया है। गरीब जनता विपरीत परिस्थितियों के साथ संघर्ष कर रही है। सरकारों के विरुद्ध किसी को भी बोलने का अधिकार नहीं है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को पूरे मनायोग और मेहनत के साथ काम करना है। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कोई भी संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत से खड़ा होता है। लोकसभा चुनाव में उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कांग्रेस पर लोगों की नजरें टिकी हैं। ऐसे में थोड़ी मेहनत से फल मिलने जा रहा है।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के विचार लिए गए। उनके सुझाव आदि के बाद जीत का संकल्प लिया गया है। बैठक में पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, गीता रावल, लोकमणि पाठक, गोपाल राम, दीपक गढ़िया, राजेंद्र परिहार, कमला जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, हरीश त्रिकोटी, सरिता रावत, महेश चंद्र, नरेंद्र कुमार, रवि पाल, ललित कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *