HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : वार्ड मेंबर सुयाल की एकाएक मौत से सदमें में...

बागेश्वर न्यूज : वार्ड मेंबर सुयाल की एकाएक मौत से सदमें में बिलौना , गोमती सरयू संगम पर नम आखों से विदाई

बागेश्वर। नगर पालिका के बिलौना वार्ड के सभासद भूपेंद्र सुयाल का आज सुबह निधन हो गया। आज दोपहर बाद सरयू —गोमती संगम पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एसबीआई तिराहे के पास किसी से बातचीत करते हुए वे अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। भूपेन्द्र सिंह सुयाल वर्तमान में बिलौना वार्ड के सभासद थे। उनके दो पुत्र विक्की सुयाल उम्र 27 व राजा सुयाल उम्र 25 साल के है। एक बेटी भी है जिसकी शादी हो गई हैं। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार सरयू-गोमती संगम तट पर उनको अंतिम विदाई दी गई। शोक प्रकट करने वालों में सांसद प्रदीप टम्टा, सज्जन लाल टम्टा, बालकृष्ण, विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगरपालिका पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सभासद नीमा दफोटी, कैलाश चंद्र आर्या,मनोज ओली, धीरेंद्र कोरंगा, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, कैलाश गढि़या, कैलाश मोहन नवीन चंद्र आर्या, प्रेम सिंह हरड़िया, धीरेंद्र परिहार, नीतेश वर्मा, ईओ राजदेव जायसी, सहित समस्त क्षेत्रवासी मौजूद थे।

बागेश्वर ब्रेकिंग : कपकोट से गडेरा जा रही मैक्स पलटी, सात घायल

काम की खबर : दिसंबर में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, समय से निपटाएं अपने काम

कोरोना ब्रेकिंग : आज संडे मनाया कोरोना ने, 389 नए केस, आठ ने तोड़ा दम

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments