कोरोना ब्रेकिंग : आज संडे मनाया कोरोना ने, 389 नए केस, आठ ने तोड़ा दम

0

देहरादून। प्रदेश में आज कोरोना के 389 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा अलग अलग चिकित्सालयों में आठ कोरोना संक्रमितों ने दम भी तोड़ा। आज 278 लोगों ने कोरोना से जंग जीतकर घर वापसी की है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 74340 हो गया है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 1222 हो गई है।


ADVERTISEMENTS

आज देहरादून में 146,पौड़ी में 57, हरिद्वार में 49, उधमसिंह नगर में 33, टिहरी में 24,चमोली में 21,उत्तरकाशी में 18,चंपावत में 10, रुद्रप्रयाग में 9, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में 7—7,नैनीताल में 6 व बागेश्वर में 2 नए कोरोना के केस ट्रेस हुए हैं।

आज हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट में 3,एम्स ऋषिकेश में दो, कैलाश हास्पिटल देहरादून में 2 व जीडीएमसी देहरादून में एक व्यक्ति ने दम तोड़ा।

काम की खबर : दिसंबर में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, समय से निपटाएं अपने काम

बस से दिल्ली-हल्द्वानी के बीच सफर करने वाले अब रास्तें में नहीं उतर सकेंगे

PNB ग्राहकों के लिए 1 दिसंबर से बदल जाएगा ATM से पैसे निकालने का तरीका

ADVERTISEMENTS