HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : विपिन चंद्र जोशी बने प्रधान संगठन के संरक्षक

हल्द्वानी न्यूज : विपिन चंद्र जोशी बने प्रधान संगठन के संरक्षक

लालकुआं। विकास खंड हल्द्वानी के ग्राम प्रधानों की एक बैठक में विपिन चंद्र जोशी को ग्राम प्रधानों संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया। सामुदायिक मिलन केंद्र डूंगरपुर हल्दूचौड़ में आयोजित इस बैठक में विकास खंड के ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों में आ रही समस्याओं के साथ अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि गांवों की समस्याओं को हल करने के लिए सभी प्रधानों के एकमत होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। उपस्थित प्रधानों ने संकल्प पारित किया कि विपिन चंद्र जोशी के नेतृत्व में ग्राम पंचायतों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

बैठक में हल्दूचौड़ जग्गी की ग्राम प्रधान मीना भट्ट, दुर्गापालपुर परमा की प्रधान कंचन राणा, खड़कपुर के प्रधान शंकर जोशी, बसंतपुर के प्रधान, किशनपुर के प्रधान विपिन चंद्र जोशी,जयपुर खीमा की प्रधान सीमा पाठक, हेमा जोशी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments