HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कौसानी नगर पंचायत बनाने के खिलाफ आंदोलित ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट...

Bageshwar News: कौसानी नगर पंचायत बनाने के खिलाफ आंदोलित ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का ऐलान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जनपद के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कौसानी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर ग्रामीण खफा हैं। कौसानी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सवाल उठाया कि इसके लिए गांवों के प्रधानों और लोगों को विश्वास में क्यों नहीं लिया गया। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया।

ग्रामीणों बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंच और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कौसानी को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। जिसके लिए स्थानीय ग्राम पंचायतों को विश्वासन में नहीं लिया गया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि चंद होटल स्वामियों के कहने पर यदि कौसानी को नगर पंचायत बनाया गया है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन है। कौसानी में नगर पंचायत बनने के बाद गांवों तक विकास पहुंच पाना मुश्किल हो जाएगा। होटलों, रेस्टोरेंट तक ही विकास सिमट जाएगा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिपं सदस्यों को ग्रामीण चुनते हैं और उनसे गांवों के विकास की बात होती है। लेकिन यह हक भी ग्रामीणों से जबर्दस्ती छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीणों के साथ धोखा है। इस दौरान ग्राम प्रधान बच्चन राम, भुवन सिंह, देवेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, अभिषेक, अजुन, जगदीश, गोपाल, प्रदीप कुमार, बहादुर संह, दीवान सिंह, हुकम सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments