समाजिक कार्यकर्ता डॉ० प्रमोद नैनवाल ने विकास खण्ड ताड़ीखेत के ग्राम के तीपोला तुनाकोट शेरा में सिलाई मशीन एवं आधुनिक हस्तकला से निर्मित सजावटी बैग इत्यादि समान से जुड़े केन्द्र का उद्घाटन किया।
इस मौके पर नैनवाल ने कहा कि मौजूदा दौर में उतराखण्ड के हर युवक व युवती को किसी न किसी क्षेत्र में पारंगत बनना होगा ताकि उन्हें स्वरोजगार मिल सके और वह अपने पैरों पर खड़े हो पायें। डॉ० नैनवाल ने जोर देकर कहा कि वे बेरोजगार नौजवानों तथा युवतियों के लिए हमेशा साथ खड़े रहेंगे। अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह के कार्यक्रमों में उनका भविष्य में भी हर सम्भव सहयोग बना रहेा। इस मौके पर प्रशिक्षण केन्द्र में सभी प्रतिभागियों व प्रशिक्षुओं ने डॉ. नैनवाल के पहुंचने पर उनका आभार जताया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।