HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पुण्यतिथि पर याद किए गए महान देशभक्त विक्टर मोहन जोशी

अल्मोड़ा: पुण्यतिथि पर याद किए गए महान देशभक्त विक्टर मोहन जोशी

✍️ समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित, मूर्ति पर माल्यार्पण किया

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: महान देशभक्त, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं निर्भीक पत्रकार विक्टर मोहन जोशी को उनकी 85वीं पुण्यतिथि पर आज यहां याद किया गया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने सुबह यहां नारायण तेवाड़ी देवाल स्थित कब्रगाह में उनकी समाधि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इसके बाद महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में स्थापित विक्टर मोहन जोशी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी। आगे पढ़िये…

विक्टर मोहन जोशी स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चंद्र पाण्डे तथा निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने विक्टर मोहन जोशी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वहीं स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके अथाह योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सभासद व विक्टर मोहन जोशी स्मारक समिति के अध्यक्ष प्रकाश पाण्डे ने की। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने किया। कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विनय विल्सन, सौरभ वर्मा, किशन गुरुरानी, बंशीलाल कक्कड़, मुकेश नेगी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, रोबिन मनोज भण्डारी, ऐरिक रोवर्ट, कुक्कू पौल, हेमलता वर्मा, पूरन रौतेला, हेम तिवारी, भगवान पांगती, जिला राजकीय चिकित्सालय के पीएमएस डॉ. हरीश गड़कोटी, सीएमएस डॉ. प्रीति पन्त, दीपांकर पाण्डे, गुंजन वर्मा, श्वेता शैली, गिरीश धवन, संजय पाण्डे, विक्टर मोहन जोशी बालिका इण्टर कालेज एनटीडी की छात्राएं आदि कई लोग शामिल हुए। आगे पढ़िये…
जिनके नाम पर अस्पताल, पर्ची से उन्हीं का नाम गायब

अल्मोड़ा: आज विक्टर मोहन जोशी की पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे द्वारा यह तथ्य प्रकाश में लाया गया कि विक्टर मोहन जोशी महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की उपचार पर्चियों में विक्टर मोहन जोशी का नाम अंकित नहीं है, जिससे यह भ्रांति फैल रही है कि उनका नाम जानबूझकर हटा दिया गया है। इस पर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एचसी गड़कोटी ने स्पष्ट किया कि यह त्रुटिवश हुआ है, जिसे जल्द ही सुधार लिया जाएगा। आगे पढ़िये…
पाठ्यक्रम में आए राष्ट्रभक्ति का जज्बा: जोशी

अल्मोड़ा: यहां सेना से सेवानिवृत्त सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता नवीन चंद्र जोशी ने भी यहां महिला चिकित्सालय में स्थित विक्टर मोहन जोशी की मूर्ति के समक्ष जाकर उनका भावपूर्ण स्मरण किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इधर उन्होंने कहा है कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी का आजादी के संघर्ष योगदान तथा राष्ट्रभक्ति के जबर्दस्त जज्बे को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा है कि उनकी राष्ट्रभक्ति के जज्बे को स्कूली पाठ्यक्रम में शुमार किया जाए, तो आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी और देश प्रेम की भावना जागृत होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments