╰┈➤ मांगों की पूर्ति के लिए मांगा सकारात्मक सहयोग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड काफी समय से अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुखर है, जो मांगें अभी तक लंबित चल रही हैं। इसी क्रम में संगठन की अल्मोड़ा जनपद शाखा की ओर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की मौजूदगी में आज शनिवार को अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी तथा विधायक भुवन कापड़ी को इन पांच सूत्रीय मांगों को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में फार्मेसी अधिकारियों की पांच सूत्रीय मांगों की विस्तृत जानकारी देते हुए विधायकों से अपनी ओर से सकारात्मक सहयोग मांगा, ताकि मांगों की पूर्ति सुनिश्चित हो सके। संगठन की जिला इकाई की ओर से यह ज्ञापन संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी जेपीएस मनराल, आनंद कुमार पाटनी, कैलाश पपनै ने संयुक्त रूप से सौंपा। विधायकों की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन मिला।
ज्ञापन में शामिल मांगें
➤ 10 साल की सेवा पर प्रथम प्रोन्नत पद का वेतनमान दिया जाए।
➤ स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए पूर्व में सृजित 391 पदों को क्रियाशील किया जाए।
➤ राज्य में फार्मेसी प्रेक्टिस रेगुलेशन 2015 के प्रावधानों को लागू किया जाए।
➤ उड़ीसा व असम राज्यों की भांति कार्य के लिए चिकित्सक की अनुपस्थिति में सूचीबद्ध रोगों हेतु सूचीबद्ध औषधियां मरीजों को देने के लिए अधिकृत किया जाए।
➤ चारधाम यात्रा ड्यूटी के देयकों व व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए।


