HomeAccidentभूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत; चार घायल

भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत; चार घायल

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। भूमियाधार के पास शनिवार को एक स्कॉर्पियो वाहन करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

ADVERTISEMENTS

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कोतवाली तल्लीताल पुलिस को डीसीआर के माध्यम से भूमियाधार के समीप वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी पुलिस को मौके के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो संख्या HR 36 AP 2156 सड़क से नीचे लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी।

वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और एसडीआरएफ की मदद से खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान राहुल पुत्र धर्मवीर, निवासी करनाल, हरियाणा, उम्र 22 वर्ष, के रूप में हुई है। उसके कंधे और सीने में दर्द बताया गया है, जबकि शरीर पर कोई खुली चोट नहीं मिली।

अन्य घायलों में रविंद्र पुत्र राजवीर, निवासी नरूकी, करनाल, उम्र 27 वर्ष, विनोद रणवीर पुत्र रणवीर सिंह, निवासी करनाल, उम्र 30 वर्ष तथा विक्रम पुत्र बिजेंद्र, निवासी समालखा, पानीपत, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक सहायता के बाद चिकित्सकीय उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

21 वर्षीय चालक की मौत

दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक देवदास पुत्र कर्मवीर, निवासी करनाल, हरियाणा, उम्र 21 वर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे किस कारण गिरा।

रेस्क्यू में जुटी पुलिस टीम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस टीम में कांस्टेबल अनूप सिंह, कांस्टेबल मलकीत कंबोज तथा कांस्टेबल चालक प्रदीप कुमार शामिल रहे। एसडीआरएफ की टीम ने भी अभियान में सहयोग करते हुए खाई में गिरे वाहन तक पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments