HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : विक्की योगी बने राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच के उत्तराखंड...

हल्द्वानी न्यूज : विक्की योगी बने राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष

हल्द्वानी। फिल्म निर्माता निर्देशक विक्की योगी को लोककलाकार मंच उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अच्छे लाल सोनी ने बताया कि विक्की योगी फिल्म निर्माता निर्देशक के साथ साथ उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सदस्य रहे हैं। बॉलीवुड मुंबई का लंबा अनुभव है। उन्होंने आशा जताई है कि योगी संगठन के प्रति दायित्व निर्वाह एवं कर्मठता के साथ कार्य करेंगे एवं राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच को जमीनी स्तर से मजबूत बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विक्की योगी ने कहा है कि बहुत जल्द उत्तराखंड प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जाएगा। योग्य अनुभवी कलाकारों की नियुक्ति प्रदेश और जिला स्तर पर की जाएगी। योगी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर फिल्म अभिनेता अली खान, लेखक एवं निर्देशक मनोज हंसराज, फिल्म निर्माता विजेंद्र चोबदार विजय, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, फिल्म निर्माता जय सिंह, उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह गिल, ज्वालापुर विधायक, सुरेश राठौर, भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड भारत सरकार की पूर्व सदस्य गीता ठाकुर, मिसेज इंडिया यूनिवर्स कविता विरमानी, रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली के रंगकर्मी सीडी तिवारी एवं मोनाल वेलफेयर सोसाइटी की डायरेक्टर डॉ नीता सक्सेना आदि कलाकारों ने बधाई दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments