सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर पहुंचकर परीक्षाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में कोरोनाकाल के दौरान परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में कोविड-19 से बचाव व सेनेटाइज करने आदि जरूरी इंतजाम किए गए हैं। प्रो. भंडारी ने आवश्यक उपाय व सतर्कता बरतने पर जोर दिया और विश्वविद्यालय के परिसरों व महाविद्यालयों में परीक्षाएं शांतिपूर्वक व सुचारू संचालित करने की बात कही। इस निरीक्षण में उनके साथ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रवीन जैन, डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. नवीन भट्ट, डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. सीपी वर्मा, डॉ. बलदेव राम आदि मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


