दुर्भाग्य : चंडीगढ़ से लौटा उत्तराखंड, 14 दिन का क्वारेंटाइन काट कर जा रहा था घर, वाहन पलटा मौत ने बना लिया चालक समेत निवाला

0
aacident

देहरादून। चमोली जिले जनपद के नारायणबगड़ ब्लॉक में सिलोड़ी मोटर मार्ग एक बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार चालक और एक उस व्यक्ति की मौत हो गई जो चंडीगढ़ से लौटने के बाद भराड़ीसैण में पिछले 14 दिनों से क्वारेंटाइन पर था। आज यह युवक क्वारेंटाइन सेंटर से अपने घर लौट रहा था, लेकिन काल को उसका घर पहुंचना मंजूर ही नहीं था।


ADVERTISEMENTS

ताजा खबरें मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अभी हमारा WhatsApp Group ज्वाइन करें! Join Now

मिल रही जानकारी के अनुसार नारायण बगड़ से चिंडिगा सिलोड़ी जा रही बोलेरो नंबर यूके 11 टीए 1463 तलसारी के पास लगभग चार सौ मी​टर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में वाहन चालक 30 वर्षीय दिनेश सिंह, व वाहन में बैठा 42 वर्षी विक्रम सिंह की मौत हो गई। ​दोनों ही सिलोड़ी गांव के रहने वाले थे। विक्रम सिंह भराड़ी सैण में 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरियड काट कर आज ही अपने घर सिलाड़ी लौट रहा था।

ADVERTISEMENTS