लालकुआं न्यूज : सीओ ढौंडियाल ने बढ़ाया पुलिस के कोरोना वारियर्स का हौसला, बताए संक्रमण से बचने के तरीके

0


लालकुआं। कोतवाली लालकुआं में क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने वैश्विक महामारी बन चुके कोविड—19 संक्रमण के दृष्टिगत समस्त कोतवाली पुलिस व अभिसूचना विभाग लालकुआं के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए इससे बचाव के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के समस्त स्टाफ से उनकी समस्याओं पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कोरोना संक्रमण काल के दौरान पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया व ड्यूटी के दौरान कोतवाली स्तर पर जरूरी सामान जैसे पीपपीई किट, मास्क, ग्लव्स, सेनेटाइजर का नियमित इस्तेमाल करने की हिदायत भी दी गयी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के बाद अपने मास्क,ग्लब्स को सही तरीके से डिस्पोज़ करना चाहिए। इस ब्रीफिंग के दौरान कोतवाल सुधीर कुमार,वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा,अभिसूचना विभाग व समस्त कोतवाली का स्टाफ मौजूद था।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS