HomeBreaking Newsउत्तराखंड : शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने काटा...

उत्तराखंड : शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने काटा हंगामा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

देहरादून जनपद अंतर्गत कालसी तहसील में स्थि​त एक स्कूल के शिक्षक पर हाईस्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना के पता चलने पर छात्रा के परिजनों ने स्कूल पर जमकर हंगामा काटा। मामले की जानकारी मिलने पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। वहीं एसडीएम ने शीघ्र मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार तहसील प्रशासन को छात्रा के परिजनों ने शिकायत की है। जिसके अनुसार गत 28 जुलाई को छात्रा ने स्कूल जाने से इंकार कर दिया। जिस पर माता-पिता ने उसे जब विश्वास में लेकर कारण पूछा तो छात्रा ने पूरी बात बता दी। उसका कहना है कि विद्यालय के एक शिक्षक ने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की है। जिसके बाद गुस्साये परिजन आस-पास के लोगों को लेकर विद्यालय धमक गये और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। वहीं कालसी एसडीएम सौरभ असवाल ने रेगुलर पुलिस को भी मौके पर भेज दिया। शिक्षक से फिलहाल पूछताछ चल रही है। एसडीएम का कहना है कि जांच के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments