HomeUttarakhandAlmoraसरकार को जगाएगी उत्तराखंड महिला कांग्रेस: ज्योति रौतेला

सरकार को जगाएगी उत्तराखंड महिला कांग्रेस: ज्योति रौतेला

👉 अल्मोड़ा में पत्रकारों से मुखाबित हुई प्रदेश अध्यक्ष
👉 25 नवंबर से निकलेगी महिला स्वाभिमान यात्रा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: महिला कांग्रेस पिछले एक वर्ष से विभिन्न मुद्दों को लेकर संघर्षरत है, लेकिन प्रदेश सरकार के कानों में अब तक जूं नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि सरकार की बेरुखी से उत्पन्न स्थिति चिंताजनक है। इसीलिए प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने अब प्रदेश सरकार को जगाने का निर्णय लिया हैं, इसके लिए आगामी 25 नंवबर, 2023 से पूरे प्रदेश में विधानसभावार महिला स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी। यह बात महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने यहां एक होटल में पत्रकारों से मुखाबित होकर कही।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत एक साल में महिलाओं से बलात्कार के 1196 मामले सामने आए हैं। वहीं महिलाओं की हत्या व अपहरण के मामलों की संख्या 2024 हो गई है। उन्होंने कहा कि एक साल बीतने के बावजूद अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, मामले को फास्ट ट्रेक कोर्ट भेजने तथा प्रकरण में लिप्त वीवीआईपी का नाम सार्वजनिक करने के सवालों पर प्रदेश सरकार चुप्पी साधे हुए है। 👇👇

श्रीमती रौतेला ने कहा कि आज देश व प्रदेश के हालात बहुत खराब हैंं। सरकार इस कदर डरी हुई है कि गुरुवार जब वह प्रधानमंत्री से मिलकर कई मुद्दों पर बात करने के लिए पिथौरागढ़ पहुंची थी, तो पिथौरागढ़ पुलिस ने बिना किसी कारण के ही उन्हें और पिथौरागढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना समेत 3—4 महिलाओं को हिरासत में लेकर पि​थौरागढ़ से 30 किमी दूर घाट पुलिस चौकी में दिनभर बिठाए रखा। जो महिलाओं का घोर अपमान है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांगेस मजबूत है त​था अगले 15 दिनों के भीतर प्रदेश के सभी ब्लाकों में महिला कांग्रेस कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा। इसके अलावा हर बूथ में 10 महिलाओं का संगठन भी बनाया जाएगा। 👇👇

पत्रकार वार्ता में मौजूद ​अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि यहां मेडिकल कालेज समेत सभी अस्पताल रेफर सेंटर बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार—बार कहने के बावजूद प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रदेश सचिव लता तिवारी, दीपा साह, लीला टम्टा, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, राजेंद्र बाराकोटी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments