यूएस नगर : पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दी कार, एक गिरफ्तार – लगभग पांच कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद

किच्छा समाचार | प्रतिबंधित मांस से भरी दो कारों को रोकने पर कार सवारों ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ा दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बाल-बाल…

फाइवर लाइन जली, तमाम विभागों की इंटरनेट सेवा प्रभावित

किच्छा समाचार | प्रतिबंधित मांस से भरी दो कारों को रोकने पर कार सवारों ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ा दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही मामूली रूप घायल हो गया। इस दौरान एक बाइक सवार भी कारों की चपेट में आकर घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, प्रतिबंधित मांस की सूचना पर गुरुवार सुबह एनएच-74 पर शंकरफार्म के निकट पुलभट्टा पुलिस चेकिंग कर रही थी। कि इसी दौरान पुलिस टीम ने आगे पीछे चल रही वेगेनार और इको कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार सवारों ने अपनी स्पीड को बढ़ाते हुए पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ा दी।

मुठभेड़ के दौरान सिपाही महेंद्र सिंह कार से बचने के प्रयास में मामूली रूप से चोटिल हो गया। इसी दौरान अनियंत्रित कारों ने कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों कारो को अपने कब्जे में ले लिया और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने दोनों कारो से लगभग पांच कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *