HomeUttarakhandUdham Singh Nagarपंतनगर न्यूज: तीन महीने से वेतन नहीं मिला विवि के सफाई कर्मचारियों...

पंतनगर न्यूज: तीन महीने से वेतन नहीं मिला विवि के सफाई कर्मचारियों को, आज झाड़ू लेकर की गेट पर नारेबाजी, कुलपति बोले- शाम तक मिल जाएगा वेतन

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

पंतनगर। विश्वविद्यालय में तीन महीने से सफाई कर्मचारियों का वेतन ना मिलने के कारण पाई पाई को तरस रहे सफाई कर्मचारी आज झाड़ुओं के साथ विवि के गेट पर जमा हुए और जोरदार नारेबाजी की। कुछ देर बाद विवि के कुलपति तेज प्रताप उनसे मिलने गेट पर आए और उनकी समस्या सुनीं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि आज शाम तक उन्हें उनका वेतन दे दिया जाएगा। इससे पूर्व कल कर्मचारियों के प्रतिनिधि और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद, प्रेमचंद, सुरेंद्र बाल्मीकि, मुनीश बाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि, राजेश बाल्मीकि, महेश बाल्मीकि एवं विनोद बाल्मीकि समस्त कर्मचारियों ने निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण से वार्ता की थी। जिसमें निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण द्वारा तुरंत वेतन देने का आश्वाशन दिया गया, परन्तु आज सुबह जब कर्मचारियों ने देखा कि ठेकेदार द्वारा वेतन देने की कोई कारवाही नहीं की गई है। तो उन्होंने विवि के गेट पर ही नारेबाजी शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTSAd

आज सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले पन्तनगर विश्वविद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने शीघ्र वेतन दिए जाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारी अपने साथ झाड़ू भी लाए थे। उनका कहना था कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें सामने आर्थिक परेशानी की वजह से परिवार का भरण पोषण करने में दिक्कत आ रही है। सफाई मज़दूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र तेश्वर ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों कहा कि यदि इनको एक माह भी वेतन न मिले तो इनके घर का बजट बिगड़ जाता है लेकिन इन गरीबो की चिंता अधिकारियों को बिल्कुल नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र विश्वविद्यालय के सफाई कर्मियों को वेतन न मिला तो प्रदेश संगठन भी पन्तनगर शाखा के साथ आंदोलन में भागीदारी करने पर विवश होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments