HomeUttarakhandAlmoraमानसिक अस्वस्थ किशोरी को जंगल ले गए दो युवक, जबरन छेड़खानी

मानसिक अस्वस्थ किशोरी को जंगल ले गए दो युवक, जबरन छेड़खानी

ADVERTISEMENTS

✒️ ग्रामीणों ने दोनों युवक दबोचे और पहुंचा दिया थाने
✒️ अल्मोड़ा​ जिले के थाना दन्या अंतर्गत गांव का मामला

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: दो​ युवक एक नाबालिग एवं मानसिक रुप से अस्वस्थ लड़की को मोटरसाईकिल में बिठाकर जंगल में ले गए और उसके साथ जबर्दस्ती छेड़खानी व बदतमीजी की। इसी दौरान ग्रामीणों ने देखा, तो उन्होंने दोनों युवकों को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अल्मोड़ा जिले के दन्या थाना क्षेत्रांतर्गत का है।

गत दिवस स्थानीय लोगों ने थाना दन्या में सूचना दी कि एक नाबालिग एवं मानसिक रुप से अस्वस्थ लड़की को 02 लड़के मोटर साईकिल में बिठाकर शौकियाथल जंगल की ओर ले गए और उसके साथ जबर्दस्ती छेड़खानी व बदतमीजी कर रहे थे। स्थानीय ग्रामवासियों ने ऐसा देखा, तो दोनों लड़कों को पकड़ लिया और आवश्यक कार्यवाही के लिए थाने में ले आए। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों दन्या थाना क्षेत्र के गांव फुलई, जागेश्वर निवासी 23 वर्षीय रोशन कुमार पुत्र संतराम तथा 19 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र जीवन राम को गिरफ्तार कर लिया और उनकी मोटर साइकिल सीज कर ली।

मामले पर लड़की के पिता ने तहरीर दी। जिसके आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ थाना दन्या में धारा-366 (क), 354 (ख) भादवि व 9/10 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर लिया गया। प्रकरण की विवेचना महिला थानाध्यक्ष अल्मोड़ा मीना आर्या द्वारा की जा रही है पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी, महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या (विवेचक), हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी व कांस्टेबल पवन थ्वाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments