सोमवार 14 नवम्बर को यहां लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में दो दिवसीय अमृत पर्व का आयोजन दोपहर 01 बजे से किया जायेगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम उत्तराखंड के पांच जनपदों में एक साथ होगा। जिनमें अल्मोड़ा के अलावा नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी व देहरादून जनपद भी शामिल हैं। यह कार्यक्रम सोमवार व मंगलवार 14 व 15 नवंबर, 2022 को होगा। संस्था के निदेशक प्रो. सुरेश शर्मा ने नगर के तमाम गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।