HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज़ : एम्स ऋषिकेश में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ : एम्स ऋषिकेश में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत

देहरादून। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि सहारनपुर, उत्तरप्रदेश निवासी 47 वर्षीय महिला को बीती 13 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। उक्त महिला डायबिटीज व हाईपरटेंशन की पेशेंट थी व उसे पिछले दो वर्षों से सांस लेने में तकलीफ थी, महिला को पूरे शरीर में दर्द की शिकायत थी, जहां महिला का कोरोना सेंपल पॉजिटिव पाया गया था, उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जहां उक्त मरीज की उपचार के दौरान शु्क्रवार सुबह कॉर्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। दूसरा मामला रामनगर, ज्वालापुर, हरिद्वार का है। ज्वालापुर निवासी 80 वर्षीय पुरुष जो कि डायबिटीज व हाईपरटेंशन से ग्रसित पेशेंट हैं। उक्त व्यक्ति सांस लेने में तकलीफ व गले में दर्द की शिकायत पर बीती 6 अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे। उक्त व्यक्ति की कोविड सेंपलिंग रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोविड आईसीयू में रखा गया था, जहां बीती बृहस्पतिवार की रात उक्त पेशेंट की उपचार के दौरान मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments