हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि प्रदेश का किसान बहुत परेशान है। किसानों की आवश्यकतानुसार धान की फसल हेतु बाजार में यूरिया उपलब्ध नहीं है। सरकार दिन-रात किसानों को दी जा रही रियायतों का गुणगान करती रहती है, परंतु धान की फसल के लिए अति आवश्यक यूरिया की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। मनमाने ढंग से डीजल के दामों में वृद्धि कर सरकार पहले ही किसानों की कमर तोड़ने का काम कर चुकी है उस पर यूरिया उपलब्ध न होने के कारण फसलों का उत्पादन प्रभावित होना निश्चित है। हमारी मांग है कि सरकार किसानों को राहत देने के लिए तत्काल कैंप लगाकर यूरिया के वितरण की व्यवस्था करें अन्यथा कांग्रेश पार्टी इस पर भी इस विषय पर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


