HomeBreaking Newsकारगिल विजय दिवस 2026: हल्द्वानी में शौर्य दिवस समारोह का भव्य आयोजन

कारगिल विजय दिवस 2026: हल्द्वानी में शौर्य दिवस समारोह का भव्य आयोजन

वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube

CNE REPORTER, हल्द्वानी : कारगिल विजय की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा रविवार को “शौर्य दिवस समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा वीर नारियों, पूर्व सैनिकों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया।

ADVERTISEMENTS

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

शहीद स्मारक पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रातःकाल हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, वीर सैनिकों के परिजनों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों को याद किया और उनके अदम्य साहस एवं बलिदान को नमन किया।

एमबीपीजी कॉलेज सभागार में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

इसके उपरांत एमबीपीजी कॉलेज सभागार में शौर्य दिवस समारोह का मुख्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों के माध्यम से कारगिल के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और सभागार देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान

समारोह के दौरान देश की सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सैनिकों के परिवारों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली वीर नारियों में श्रीमती जयंती देवी (पीरुमदारा, रामनगर), श्रीमती उमा देवी (मथुरा विहार, हल्द्वानी) तथा श्रीमती अनीता कुमारी (छड़ायल सुयाल, मानपुर पश्चिम, हल्द्वानी) शामिल रहीं।

इसी प्रकार नायक कैलाश चंद, सिपाही कृष्ण बहादुर राणा तथा नायक सूबेदार गंगा सिंह को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले मेडल

शौर्य दिवस के अवसर पर पूर्व में आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को भी मेडल एवं सम्मान प्रदान किए गए।

निबंध प्रतियोगिता (बालिका वर्ग)

  • प्रथम – निशा
  • द्वितीय – नीमा तिवारी
  • तृतीय – आरती कुंवर

निबंध प्रतियोगिता (बालक वर्ग)

  • प्रथम – पवन भट्ट
  • द्वितीय – कंचन
  • तृतीय – वीर गुप्ता

चित्रकला प्रतियोगिता (बालक वर्ग)

  • प्रथम – पवन भट्ट
  • द्वितीय – साक्षय तिवारी
  • तृतीय – हिमांशु कनौजिया

चित्रकला प्रतियोगिता (बालिका वर्ग)

  • प्रथम – परी
  • द्वितीय – साहू
  • तृतीय – दिव्या कुमारी

सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कुमार कतियाल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रमेश सिंह, कर्नल (से.नि.) बी.एस. रौतेला, कैप्टन हीरा सिंह, कैप्टन जगदीश राठौर, कैप्टन नारायण दत्त पांडे, कैप्टन राजेंद्र सिंह, हवलदार चंद्रशेखर, संजय कुमार बोरा, सूबेदार नंदन सिंह, लेफ्टिनेंट प्रहलाद खड़कवाल, कैप्टन उमेश सिंह, देवेंद्र चौहान, एनसीसी कैडेट, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, पूर्व सैनिक तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे समारोह में कारगिल के अमर शहीदों के शौर्य, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments