HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : भरोसा करें, अंकिता के हत्यारों को मिलेगी कड़ी से...

ब्रेकिंग न्यूज : भरोसा करें, अंकिता के हत्यारों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा

✒️ मृतका अंकिता के घर पहुंचे सीएम

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के साथ अंकिता भंडारी के निवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी बिटिया के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

दरअसल, धामी आज आज पौड़ी जिले के डोभ श्रीकोट गांव में पहुंचे, जहां मृतका अंकिता के माता पिता का आवास है। उन्होंने कहा कि अंकिता की हत्या के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी और मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। धामी ने कहा कि राज्य में इस तरह के जघन्य अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और वह पूरी कोशिश करेंगे कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पूरा राज्य अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।

ज्ञातव्य हो कि सीएम ने अंकिता के परिजनों को 25 लाख देने की बात भी कही है। हालांकि इसको लेकर कई स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया भी आई है, जिसमें कहा गया है कि जनता के टैक्स की कमाई से अंकिता के परिजनों को पैसा देने की बजाए आरोपियों की संपत्तियों की नीलामी कर यह धनराशि देनी चाहिए। इधर पूर्व सीएम हरीश रावत सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता भी अंकिता के घर पहुंच चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments