HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : उत्तराखंड की बेटी स्व० अंकिता को समर्पित किया रक्तदान शिविर

रानीखेत : उत्तराखंड की बेटी स्व० अंकिता को समर्पित किया रक्तदान शिविर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

बासोट क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्यालकोट में क्षेत्रीय युवाओं द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर उत्तराखंड की बेटी स्व. अंकिता भंडारी को समर्पित किया गया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

वक्ताओं ने कहा कि अंकिता की जान भले ही चली गई, लेकिन इस घटना ने पूरे देश को बेटियों की रक्षा के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है। युवाओं ने स्व. अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी देने की भी मांग की। आज के रक्तदान शिविर का आयोजन डॉ. रश्मि राजपूत के निर्देशन में हुआ। शिविर में डॉ. एसके दीक्षित प्रभारी रक्त कोष एवं उनकी टीम द्वारा युवाओं से स्वेच्छिक 10 यूनिट रक्त प्राप्त किया गया। रक्तदान शिविर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंदन रावत, महिपाल कड़ाकोटी, विजय कड़ाकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित नेगी, भुवन सिंह, ईश्वर सिंह, भुवन सिंह (प्रधान जिहाड़), विजय सिंह, दीपक सिंह, महिपाल जमनाल, ललित जमनाल, एवं चन्दन सिंह डंगवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments