HomeUttarakhandBageshwarब्रेकिंग: आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का शव पेड़ से लटका मिला

ब्रेकिंग: आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का शव पेड़ से लटका मिला

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

गांव में सनसनी, संदिग्ध मौत; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिले की कांडा तहसील के बांसतोली गांव में रविवार को एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके घर के समीप एक पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही कांडा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद दोनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, मृतका का पति निजी क्षेत्र में नौकरी करता है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और परिवार को सांत्वना देने का प्रयास करते रहे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

कांडा के थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

जांच पूरी होने का इंतजार

पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments