HomeBreaking NewsUttarakhand : किसी दुश्मन को भी न हो Black fungus, मरीजों को...

Uttarakhand : किसी दुश्मन को भी न हो Black fungus, मरीजों को उपचार में खर्च करनी पड़ रही भारी धनराशि, गरीबों की पहुंच से बाहर हैं महंगे Injection, आयुष्मान में भी कवर नही

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। कोरोना महामारी के दौर में कोविड के साथ दहेज में आ गया ब्लैक फंगस इतना खराब रोग है कि ईश्वर से प्रार्थना कीजिए कि यह किसी दुश्मन को भी न हो। जिसका सबसे अहम कारण यह है कि किसी गरीब को अगर यह हो गया तो वह बिना इलाज के ही मर जायेगा, क्योंकि उसके पास तो इतनी भारी—भरकम रकम चुकाने के लिए नही हो पायेगी।

आपको बता दें कि Black fungus के उपचार की एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें जहां मरीज को कई तकलीफों के दौर से गुजरना पड़ता है, वहीं उसके उपचार में लाखों रूपया खर्च हो जाता है। अमूमन इसमें 75 से लेकर 100 तो इंजेक्शन ही लगते हैं और इन्ही में करीब 5 लाख खर्च हो जाते हैं। बाकी अगर सर्जरी करानी पड़ गई तो किसी गरीब का घर भी बिकने की नौबत आ सकती है।

उत्तराखंड, बड़ी राहत : लगातार कम हो रही नए कोरोना संक्रमितों की संख्या, रिजल्ट बेहतर रहे तो जल्द से शुरू हो सकती है अनलॉकिंग की प्रक्रिया


सबसे दु:खद और कष्टकारी बात तो यह है कि इसके उपचार में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन आयुष्मान योजना के तहत कवर भी नही हो पा रहा है। यानी इसे मरीज के परिजनों को अपने पल्ले से खरीदना पड़ेगा।

Shri Mahant Indiresh Hospital Patel Nagar के सांस एवं छाती रोग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं Senior Palmonologist Dr. Jagdish Rawat ने बताया कि ब्लैक फंगस में दो तरह के इंजेक्शन मरीजों को दिए जाते हैं। एक Injection जो लगभग 15 दिन तक हर रोज एक डोज दी जाती है, वह ढाई सौ से 500 रुपये तक में आता है, जबकि दूसरा Injection जो मरीज के वजन के हिसाब से दिया जाता है।

एक दिन में लगभग Five injections अभी तक दिए जाते हैं। इस तरह से लगभग एक मरीज को 75 से 100 इंजेक्शन इस बीमारी में दिए जाने की गाइडलाइन है। ऐसे में इंजेक्शन पर ही लगभग पांच लाख रुपये खर्च हो जाते हैं। 

वहीं, Health care center पंडितवाड़ी के Senior Breathing & Thoracologist (Pulmonologist) Dr. Parvez Ahmed ने बताया कि ब्लैक फंगस में दो तरह के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। जिसमें Liposomal amphotericin B antifungal drugs को आसुत जल में ग्लूकोस के साथ मरीज को दिया जाता है। जो धीरे-धीरे मरीज के शरीर में चढ़ता है।

शर्मनाक : इन बच्चों को महज दो तरबूज तोड़ने की मिली इतनी बड़ी सजा ! डंडों से पीटा, टी शर्ट पर काले रंग से ‘चोर’ लिखा, फिर गांव में घुमाया, पढ़िये पूरी ख़बर….

60 किलो के मरीज को एक बार में 05 Mg का एक injection दिया जाता है। ऐसे मरीज को पांच से Six injections एक दिन में दिए जाते हैं। जबकि दूसरा जो सामान्य इंजेक्शन है वह एक दिन में 15 से 20 तक दिया जाता है। अगर Black fungus दिमाग या आंख में Infectionकर गया हो तो इसकी खुराक दोगुनी करनी पड़ती है।

वहीं, Nodal Officer and Senior Pulmonologist Dr. Anurag Agarwal of Corona, Government Doon Medical College Hospital ने बताया कि Black fungus में फिलहाल दो तरह के इंजेक्शन मरीजों को दिए जा रहे हैं। एक जो सस्ता है वह एक से दो हफ्ते तक रोजाना एक डोज देनी होती है। जबकि जो महंगा वाला Injection है वह पांच वायल तक भी देनी पड़ सकती है।

अल्मोड़ा : रविवार को तय थी शादी, लड़की ​निकली नाबालिग, पुलिस ने रूकवा दी शादी, पिता ने भी स्वीकारी गलती, अब बिटिया के बालिग होने का करेंगे इंतजार


अलबत्ता कोरोना महामारी घोषित होने के बाद वर्तमान में उत्तराखंड प्रदेश के दर्जन भर अस्पतालों में इसका उपचार किया जा रहा है। यह बात तो संतोषप्रद है, लेकिन जब तक इसके लिए अस्पतालों में नि:शुल्क इंजेक्शन उपलब्ध नही कराये जाते तो मरीज व उसके परिजनों को भारी आर्थिक संकट के दौर से उपचार के दौरान गुजरना पड़ सकता है।

उत्तराखंड : लॉकडाउन में मिली फुर्सत तो घर में बनाने लगा अवैध हथियार, एसओजी के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश व गैंगस्टर बंटी, पढ़िये पूरी ख़बर…

Uttarakhand : किसी दुश्मन को भी न हो Black fungus, मरीजों को उपचार में खर्च करनी पड़ रही भारी धनराशि, गरीबों की पहुंच से बाहर हैं महंगे Injection, आयुष्मान में भी कवर नही

पूरे देश की टिकी है Delhi पर निगाहें, कभी भी शुरू हो सकती है Unlocking की प्रकिया, अन्य प्रदेशों के सीएम भी ले सकते हैं बड़ा फैसला….

विधायक चंदन राम दास कोरोना संक्रमित, बागेश्वर अस्पताल से देहरादून हुए रेफर

Uttarakhand Breaking : यहां बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के टीम सहित पहुंचने का हो रहा विरोध

Almora : हाथों में थालियां और कटोरे लेकर भीख मांगने बैठे व्यापारी, कोरोना कर्फ्यू के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नही, यह हैं प्रमुख मांगें…

गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड : पुलवामा के शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता बनी सेना में लेफ्टिनेंट, सीएम तीरथ ने किया सैल्यूट

Uttarakhand : दोस्त से हुई अनबन तो फांसी के फंदे पर झूल गई नर्स, मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments