HomeUncategorizedनैनीताल : खड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी तेज रफ्तार कार; नाबालिग...

नैनीताल : खड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी तेज रफ्तार कार; नाबालिग की मौत, 3 गंभीर घायल

नैनीताल | नैनीताल के गेठिया क्षेत्र में अनियंत्रित कार खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार, कुरियागांव गेठिया निवासी लोकेश पतलिया टैक्सी कार चला रहे थे। कार में पंकज पतलिया, मानस और 16 वर्षीय गर्व बगड़वाल भी सवार थे। जब वाहन गेठिया पड़ाव के पास पहुंचे तो खड़े कैंटर में कार पीछे से जा टकराई। आशंका जताई जा रही है कि कार के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर रूप से घायल गर्व बगड़वाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों में मानस को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। जबकि लोकेश और पंकज पतलिया का इलाज हल्द्वानी में चल रहा है। एसओ रमेश बोरा ने बताया सभी लोग गेठिया के रहने वाले हैं। जो देर शाम एक जन्मदिन पार्टी के बाद वापस घर लौट रहे थे और गाड़ी को सड़क किनारे पार्क करते समय अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ गई और हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments