HomeAccidentबिग ब्रेकिंग, रामनगर : संपर्क क्रांति की चपेट में आने से युवक...

बिग ब्रेकिंग, रामनगर : संपर्क क्रांति की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, कान में लगाये था हेडफोन, नही सुन पाया ट्रेन की आवाज़

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

रामनगर। रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के कान पर हेडफोन लगा हुआ था और वह रेलवे ट्रेक पर गाना सुनते हुए चल रहा था। सम्भवत: जिसकी वजह से वह ट्रेन की आवाज नही सुन पाया और उसकी मौके पर ही ट्रेन से कट जाने से मौत हो गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मौके पर लोको पायलट ने ट्रेन को रोककर घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेन 05036 रामनगर से दिल्ली जा रही थी।

पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त पीरुमदारा मधुबन कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र स्वराज सिंह के रूप की। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र पीरुमदारा क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था। सुरेंद्र की मृत्यु की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


कान में लगा रखा था हेडफोन, आवाज़ नही सुन पाया
वहीं मामले में रामनगर प्रभारी निरीक्षक अबुल कलाम ने बताया कि आज सुबह 10 बजे के करीब संपर्क क्रांति ट्रेन रामनगर से दिल्ली के लिए जा रही थी, तभी पीरूमदारा के पास एक 20 वर्षीय युवक मोबाइल पर गाना सुनता हुआ कानों पर हेडफोन लगाकर पटरी पर चल रहा था, उन्होंने कहां की प्रथम दृष्टिकोण से ये माना जा रहा है कि युवक को कानों पर हेडफोन लगे होने की वजह से ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और आवाज नहीं सुनाई देने के कारण ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नैनीताल : डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने जनपद में कोविड कर्फ्यू को लेकर जारी किये सख्त दिशा-निर्देश, विस्तार से जानिये क्या हैं आदेश….

Breaking रुद्रपुर अपडेट : जमीनी विवाद को लेकर हुई दो भाइयों की हत्या, शहर में हड़कंप

रामनगर : संपर्क क्रांति की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, कान में लगाये था हेडफोन, नही सुन पाया ट्रेन की आवाज़

उत्तराखंड : 22 जून से शुरू हो सकती है अनलॉकिंग की प्रक्रिया, मंत्री सुबोध उनियाल ने किया इशारा, लेकिन रखी यह शर्त….

Rudrapur : SSP ने किए 4 दरोगाओं और 35 सिपाहियों के तबादले, देखें लिस्ट

Uttarakhand : सरकार ने लिया अपना फैसला वापस, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लिए चारधाम यात्रा स्थगित

Haldwani : पति को लग गई पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी, प्रेमी ने रास्ते से हटाने को कर दिया कत्ल, पढ़िये पुलिस से क्या बोला हत्यारा….

Uttarakhand Breaking : महिला ने कुल्हाड़ी के वार से पति की कर दी निर्मम हत्या, गिरफ्तार

कोविड कर्फ्यू, बड़ा अपडेट : जारी हुई फाइनल SOP, अब यह हैं कर्फ्यू को लेकर अंतिम निर्देश, दैनिक रूप से खुलेंगी यह दुकानें…पढ़िये पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments