HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : महिला ने कुल्हाड़ी के वार से पति की कर...

Uttarakhand Breaking : महिला ने कुल्हाड़ी के वार से पति की कर दी निर्मम हत्या, गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तरकाशी में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति के सर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने महिला का गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद के नौगांव क्षेत्र अंतर्गत हिमरोल गांव में देर रात यह वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि राजस्व क्षेत्र दारासौं के हिमरौल गांव निवासी 22 वर्षीय जसपाल की दो साल पहले 21 साल की काजल से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद कुछ समय ठीक चला लेकिन बाद में पति—पत्नी में झगड़े होने लगे।

कोविड कर्फ्यू, बड़ा अपडेट : जारी हुई फाइनल SOP, अब यह हैं कर्फ्यू को लेकर अंतिम निर्देश, दैनिक रूप से खुलेंगी यह दुकानें…पढ़िये पूरी ख़बर

सोमवार रात भी पति—पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। विवाद बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर पर पत्नी ने पास पड़ी कुल्हाड़ी उठा पति के सर पर दे मारी। जिससे जसपाल का सर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इधर किसी ने मामले की सूचना राजस्व पुलिस को दी। जिसके बाद नायब तहसलीदार जगेंद्र चौहान देर रात मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर बड़कोट में रेगूलर पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है। महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जरा है कि हत्यारोपी काजल का मायका टिहरी जिले के कंडीसौड़ में है। मृतक दैनिक मजदूरी का कार्य किया करता था।

उत्तराखंड में 3908 एक्टिव केस बचें, आज 296 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

फिलहाल समाचार लिखे जाने तक विवाद का असली कारण पता नही चल पाया है। राजस्व पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है। क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाली इस महिला ने आखिर किस बात के चलते पति की इतने निर्मम ढंग से हत्या कर दी।

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments