HomeUttarakhandBageshwarबाल मेला : ज्ञान, संस्कार और कौशल का अद्भुत संगम

बाल मेला : ज्ञान, संस्कार और कौशल का अद्भुत संगम

विवेकानन्द विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, मण्डलसेरा में भव्य आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। मण्डलसेरा स्थित विवेकानन्द विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में शिशु वाटिका के अंतर्गत शिशु नगरी एवं बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित विविध शैक्षिक गतिविधियों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से ज्ञान, संस्कार और कौशल का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता नजर आया।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि शिशु वाटिका का उद्देश्य बालकों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़ाकर अनुभवात्मक, संस्कारयुक्त एवं जीवनोपयोगी शिक्षा प्रदान करना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके।

कार्यक्रम में आदर्श गृह व्यवस्था, प्रकृति वाटिका, चिड़ियाघर मॉडल, कार्यशाला, कलाशाला, रंगमंच, क्रीड़ागन, तरण ताल, विज्ञान प्रयोगशाला, चित्र-पुस्तकालय, वस्तु संग्रहालय एवं विविध प्रदर्शनी जैसे अनेक आयामों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, जिज्ञासा, सृजनात्मकता और व्यवहारिक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रत्येक स्टॉल पर विद्यार्थियों ने स्वयं अपनी गतिविधियों का परिचय देते हुए उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को जानकारी प्रदान की। अतिथियों ने बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण की मुक्त कंठ से सराहना की। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप शिक्षा को “ज्ञान से जीवन” की ओर अग्रसर करने का सशक्त प्रमाण सिद्ध हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अब्बल सिंह तोपाल ने कहा कि शिशु अवस्था में दी गई संस्कारयुक्त एवं अनुभवात्मक शिक्षा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तम सिंह टाकुली ने की। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत एवं पूर्व प्रबंधक प्रवीण सिंह दफौटी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments