HomeAccidentउत्तराखंड (दुःखद) : चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत

उत्तराखंड (दुःखद) : चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत

चमोली अपडेट| उत्तराखंड के जोशीमठ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। SDRF की टीम ने 2 महिलाओं और 10 पुरुषों के शव बरामद कर लिए है। आज शुक्रवार को एक टाटा सूमो वाहन 12-13 लोगों को जोशीमठ से किमाणा की ओर ले जा रहा था। कि इसी दौरान दुमक मार्ग स्थित ग्राम पल्ला जाखोल में वाहन सड़क से करीब 500-700 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। अभी तक 12 शव बरामद कर लिए गए हैं, जानने का प्रयास है कि अगर और भी लोग फंसे हैं या नहीं। इस हादसे में तीन लोग घायल भी बताए गए हैं जिन्हें उपचार के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

अब किस वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ, क्या ड्राइवर के स्तर पर कोई लापरवाही थी या नहीं, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। अभी जोर सिर्फ घायलों के उपचार और रेस्क्यू ऑपरेशन पर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया गया है। उनकी तरफ से जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात भी कर ली गई है। स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन को तेजी से पूरा किया जाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने पर जोर रहे।

कैंचीधाम के बाद आज काकड़ीघाट पहुंचे विराट कोहली, बाबा नीम करौली को नवाया शीश

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments